Monday, October 5, 2026
Home Chandigarh PSEB का फैसलाः अब उम्र नहीं, अंक तय करेंगे रैंक

PSEB का फैसलाः अब उम्र नहीं, अंक तय करेंगे रैंक

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा घोषित किए जाने वाले बोर्ड परीक्षा परिणामों में अब बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक लागू जन्म तिथि (Date of Birth) आधारित टाई-ब्रेकर प्रणाली को समाप्त कर दिया गया है। दरअसल, कुछ समय पहले पंजाब के मुख्यमंत्री के समक्ष एक छात्रा ने मांग रखी थी कि जब एक ही कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अंक समान होते हैं, तो कम उम्र वाले विद्यार्थी को प्रथम स्थान और अधिक उम्र वाले विद्यार्थी को दूसरा स्थान देना उचित नहीं है। उसने कहा था कि इस तरह का भेदभाव बंद होना चाहिए।

Advertisements

इस मांग के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए कि भविष्य में यदि एक या अधिक विद्यार्थियों के अंक समान आते हैं, तो सभी को उनके योग्य स्थान पर रखा जाएगा। पहले यदि चार विद्यार्थियों के अंक बराबर होते थे, तो जन्म तिथि के आधार पर कम उम्र वाले विद्यार्थी को पहला स्थान और उससे अधिक उम्र वाले विद्यार्थियों को क्रमशः दूसरे, तीसरे या अन्य स्थान दिए जाते थे। अब इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार, यदि चार विद्यार्थियों के अंक समान हैं तो चारों को ही प्रथम स्थान दिया जाएगा। यानी भविष्य में समान अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को एक ही रैंक (Rank) प्रदान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here