Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur कांग्रेस के पूर्व पार्षद सहित कई नेता आप में शामिल, विधायक जिंपा...

कांग्रेस के पूर्व पार्षद सहित कई नेता आप में शामिल, विधायक जिंपा ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने पार्टी संगठन को और मजबूत करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के कई प्रमुख व्यक्तियों को विधिवत आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 28 जसविंदर पाल, एडवोकेट विपन टाक, माउंट एवेन्यू के प्रधान रवि गुप्ता, शंकर नगर के प्रधान गोल्डी सिद्धू, शाम उप्पल, कुलदीप सिंह संघा, अरुण तनेजा, सरवन राजू, गोपाल, मोहन देव, विक्रम शर्मा, हरीश चुघ, बब्बू लंबरदार, अमरजीत सिंह, सतपाल तथा वरिंदर शर्मा ने अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

Advertisements

इस मौके पर विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने सभी नव-शामिल सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब की जनता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी सम्मानित साथियों के अनुभव और जनसेवा की भावना से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

विधायक जिम्पा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पारदर्शी और जवाबदेह राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए साथियों के जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

इस अवसर पर बलविंदर बिंदी, चंदन लक्की, सुदर्शन धीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here