Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur ईद पर जावेद खान का अनूठा प्रयासः गौ-सेवा कर दिया मानवता व...

ईद पर जावेद खान का अनूठा प्रयासः गौ-सेवा कर दिया मानवता व सद्भाव का संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शिव सेना समाजवादी पार्टी के कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान ने समाज के सामने सांप्रदायिक सद्भाव और मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की। जावेद खान ने गौशाला में जा कर ईद मनाई,  जहाँ उन्होंने गायों को गुड़ व चारा खिलाया और सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

Advertisements

इस अवसर पर जावेद खान ने कहा, कि ईद खुशियाँ बांटने का त्योहार है और हमें जानवरों की कुर्बानी जैसी परंपराओं से ऊपर उठकर जानवरों से प्यार व उनकी देख-रेख की ओर बढ़ना चाहिए। गौ-सेवा से जो आत्मिक शांति मिलती है, वही वास्तविक इबादत है। त्योहार सबके सांझे होते हैं तथा हमें सभी त्योहार आपस में मिल जुल कर प्यार व अमन से मनाने चाहिए। इस अवसर पर उन्होने विश्व शांति के लिए भी दुआ की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here