Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur बैसाखी के दिन जलियावाला बाग का खूनी दिहाड़ा कभी भुलाया नहीं जा...

बैसाखी के दिन जलियावाला बाग का खूनी दिहाड़ा कभी भुलाया नहीं जा सकताः हैप्पी सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के ऊना रोड स्थित भगवान परशुराम पार्क में अशोक सूद (हैप्पी) की अध्यक्षता में 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी वाले दिन जलियावाले बाग में हुए शहीदों को याद करते हुए उन्हें 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के सचिव (सेवादल) अशोक सूद (हैप्पी) ने कहा कि इस दिन लोग अपने परिवारों के साथ आकर मेले का आनंद लेकर खुशियां मना रहे था, पर अंग्रेजी हकुमत से यह बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंनें कहा कि जनरल डायर ने बाग के चारों तरफ से घर लिया, बाहर जाने का रास्ता बंद कर दिया गया तथा बेगुनाह, बुजुर्गों व बच्चों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई गई। हजारों की संख्या में लोगों को मार दिया गया।

Advertisements

हैप्पी सूद ने कहा कि आज भी हम जब इस वाक्या को याद करते है तो हमारे रोंगटें खड़े हो जाते है। जब यह वाक्या हुआ तो उस समय हालात कैसे होंगें। उन्होंनें कहा कि शहीदों की कुर्बानियों से ही आज हम आजाद फिजा में सांस ले रहे है। इस अवसर पर राकेश साहनी, विक्की राजपूत, प्रवीण कपूर (शिंटू), पं. रविंद्र दत्त जोशी, कंवर साहिब, ठाकुर गुरबक्श सिंह, अमित कपूर, नीरज कुमार, जस्सी सैनी, दीपक, अजय शर्मा, बॉबी सैनी, राजकुमार शर्मा, अर्पण सूद, कर्ण शर्मा, वैभव सोनी, राजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here