Saturday, October 31, 2026
Home National नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार ने लोक भवन (राजभवन) जाकर अपना इस्तीफा सौंपा अब लगभग दो दशक के बाद बिहार में बड़ा सियासी परिवर्तन होने जा रहा है, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं होंगे। इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में आज सुबह 11 बजे अंतिम कैबिनेट बैठक हुई, जो लगभग 15 मिनट तक चली।

Advertisements

बैठक के दौरान, नीतीश कुमार ने मंत्रियों के साथ राज्य में नई सरकार के गठन पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कैबिनेट ने भी मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। बैठक का समापन एक ग्रुप फोटो सेशन के साथ हुआ, जिसके बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हो गए। बैठक से बाहर निकल रहे मंत्रियों की आंखें भी नम दिखाई दे रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here