Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur Govt College में डॉ. अम्बेडकर जी का जन्मदिवस मनाया गया

Govt College में डॉ. अम्बेडकर जी का जन्मदिवस मनाया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाज भलाई मोर्चा के मुख्य कार्यालय गर्वमैंट कॉलेज रोड होशियारपुर में भारत रत्न बाबा साहिब डॉ.भीम राव अम्बेडकर जी का 135वां जन्म दिवस मनाया गया। सबसे पहले समाज भलाई मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान दविन्दर कुमार सरोआ ने बाबा साहिब जी को गर्मजोशी के साथ श्रद्धांजलि दी तथा सभी देश वासियों को लाख-लाख बधाईयां दी, साथ ही उन्होंने सम्बोधन करते हुये कहा कि अरबों दिलों की धड़कन भारत देश के महानायक बाबा साहिब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी का आज जन्मदिन है। उनकी जो हमें देन है उसको कभी भी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने हमें हर एक को बराबर के अधिकार लेकर दिये। हरेक पढ़ लिख सकता है, अपनी योग्यता के अनुसार अपना रोज़गार कर सकता है। सरोआ जी ने बताया कि नारी जाति के मुक्तिदाता क्योंकि मां-बहन को तन ढकने का अधिकार भी नही था जोकि एक बड़ा कोहड़ था तथा सती प्रथा का भी बाबा साहिब ने डटकर विरोध किया।

Advertisements

बाबा साहिब ने कहा था कि संघर्ष वही करता है जिसका ज़मीर जिन्दा हो, इसलिए साथिओ अपना ज़मीर हमेशा ज़िन्दा रखो। अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हमें सभी को संविधान ज़िन्दा रखना ज़रूरी है। अगर संविधान है तब ही हमारा और हमारे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सकता है। बाबा साहिब जी को अंग्रेज़ भी सिम्बल आफ नॉलेज ज्ञान का प्रतीक, चलती फिरती युनिवर्सिटी कहते थे। वो कहते थे कि एक तरफ 50 प्रोफैसर भी बैठे हो बाबा साहिब उनके अकेले ही 50 के बराबर थे। इस समय अलग-2 समाज भलाई मोर्चा के सभी साथियों ने बाबा साहिब जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मैडम बेबी, बरिन्दर सिंह, अख्लेश्वर भारती, दलवीर सिंह, हनी सरोआ, रजिन्दर कुमार मिंटू, अशवनी कुमार, लक्की, सुभाष, जसविन्दर, शिव, विनय, बलविन्दर सिंह, संजीव कुमार, नवीन कथियार, भूपिन्दर सिंह, सुरिन्दर ठाकुर, पद्म कुमार, मलकीत सिंह, आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here