Sunday, October 4, 2026
Home International अमेरिका ने ईरान के कई शहरों में किए हमले, ईरान ने हमलों...

अमेरिका ने ईरान के कई शहरों में किए हमले, ईरान ने हमलों का जवाब देने की दी धमकी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को बातचीत रोकने के लिए ‘‘कीमत चुकाने’’ की धमकी दिए जाने के बाद अमेरिका ने गुरूवार सुबह तेहरान पर नए सिरे से हवाई हमले किए। ईरान के कई शहरों में हुए इन नए हमलों के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत की कोशिशें फिर से ठप पड़ती दिखाई दीं। ईरान ने इस बात पर जोर दिया कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ बनाए रखेगा, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है और तेल की कीमतों में उछाल आया है।

Advertisements

ईरान ने हमलों का जवाब देने की धमकी दी है। गुरूवार सुबह बहरीन में मिसाइल हमले के सायरन बज उठे। बहरीन में अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े का मुख्यालय स्थित है। वहीं, कुवैत की सेना ने बताया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय होकर गोलाबारी कर रही है। बुधवार को अमेरिका के पहले दौर के हवाई हमलों के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर मिसाइलें दागी थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here