Friday, October 30, 2026
Home International इंडोनेशिया के बाली के पास 65 लोगों को ले जा रही नाव...

इंडोनेशिया के बाली के पास 65 लोगों को ले जा रही नाव समुद्र में डूबी, 4 की मौत, कई लापता

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इंडोनेशिया के मशहूर पर्यटन वाले शहर बाली के पास हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। बुधवार देर रात एक यात्रियों से भरी नाव ‘केएमपी तुनु प्रतम जया’ डूब गई। यह नाव पूर्वी जावा के केतापंग बंदरगाह से बाली के गिलिमानुक बंदरगाह की ओर रवाना हुई थी, लेकिन आधे घंटे के अंदर ही नाव समंदर में डूब गई। इस नौका में कुल 65 लोग सवार थे, जिनमें 53 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। साथ में 22 वाहन भी थे, जिनमें 14 ट्रक शामिल थे।

Advertisements

अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं और 23 लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें से कई को बेहोशी की हालत में समुद्र की लहरों से निकाल कर जिंदा बचाया गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नाव के इंजन में तकनीकी खराबी की जानकारी खुद ऑपरेटर ने दी थी। इसके कुछ देर बाद ही वह डूब गई। फिलहाल जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here