
जम्मू कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग सुरंग के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मध्य कश्मीर जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ का एक वाहन सड़क से फिसल गया।

इस हादसे में सीआरपीएफ के छह जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए गुंड स्थित सीआरपीएफ शिविर ले जाया गया।












