Monday, October 12, 2026
Home International यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 24 लोगों की मौत

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 24 लोगों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा (केपी) की सीमा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पेशावर जा रही एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे करीब 24 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी अखबार द डान की वेबसाइट की खबर के मुताबिक स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब बस बलूचिस्तान के धाना सर क्षेत्र से निकलकर खैबर पख्तूनख्वा की सीमा में प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस गहरी खाई में जा गिरी।

Advertisements

शेरानी जिले के डिप्टी कमिश्नर वली खान काकर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की बचाव टीमों और एंबुलेंस को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। राहत एवं बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से अभियान शुरू किया। दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को खाई से बाहर निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि पहाड़ी मार्ग पर वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई, हालांकि प्रशासन ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here