Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं का निवारण करके वीर नारियों...

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं का निवारण करके वीर नारियों को किया सम्मानित

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। सेना की 25 इन्फेंट्री डिविजन के सहयोग से सेना की 38 फील्ड रेजीमेंट द्वारा एएलजी ग्राउंड राजौरी में एक दिवसीय पूर्व सैनिक मेले का आयोजन किया। इसमें राजौरी नगर सहित जिला के दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिकों, वीर नारियां व सैनिक परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। भूतपूर्वक सैनिक मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि 38 फील्ड रेजीमेंट के अधिकारी कर्नल पंकज कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

Advertisements

कोविड-19 की दहशत का असर मेले में भी नजर आया। सेना व सरकारी डाक्टर और स्टाफ, पूर्व सैनिक, अधिकारी, जवान मास्क लगाए नजर आए। मेले में सेना व सरकारी डाक्टरों ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों अन्य के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर कईं पूर्व सैनिक काफी उत्साहित देखे गए क्योंकि इस मेले में वह अपने मित्रों से भी मिले। पूर्व सैनिकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। और हमें सच मे लगता है कि हम ड्यूटी पर तैनात हैं। एक दिवसीय मेले में स्थापित केंद्रों में काफी भीड़ देखी गई।

रविवार को एएलजी ग्राउंड राजौरी में आयोजित मेले में सेना अधिकारियों ने वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। मेले में पेंशन मामले, ईसीएचएस, सीएसडी सुविधा केंद्र, चिकित्सा केंद्र और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसी बैंक केंद्र लगाए गए थे। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सेना हमारी मां है जो हम लोगों का ध्यान रखती है। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड राजौरी के अधिकारी के साथ ही राजौरी के प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों को पेश आ रही समस्याओं को सुनने के साथ उनका निवारण भी किया। वहीं पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की पेंशन समस्या, ईसीएचएस और सीएसडी सुविधाओं से संबधित समस्याओं का भी निपटारा किया गया। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते जारी लॉकडाउन के कारण पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को कई प्रकार की समस्याओं का समाना करना पड़ा। उसी को देखते हुए इस पूर्व सैनिक मेले का आयोजन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here