Tuesday, October 20, 2026
Home Crime जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 1 व्यक्ति की मौत,...

जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 1 व्यक्ति की मौत, 100 से ज्यादा घायल

ओडिशा (द स्टैलर न्यूज़)। ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। शाम 5 बजे पहंडी समारोह के दौरान लोग अचानक भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए रथों के पास जाने लगे।

Advertisements

यात्रा रूट पर मौजूद वॉलंटियर लोगों को पीछे धकेल रहे थे, तभी लोगों ने एक-दूसरे को धक्का देना शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। पुरी में भारी बारिश के बावजूद यात्रा रूट पर 10 लाख से ज्यादा लोग मौजूद हैं। यह यात्रा गुंडिचा मंदिर जाएगी, जो मुख्य मंदिर से 3 किलोमीटर दूर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here