Wednesday, October 21, 2026
Home Crime मान गैस एजेंसी की सप्लाई करने गए कर्मियों से लूट, पुलिस जांच...

मान गैस एजेंसी की सप्लाई करने गए कर्मियों से लूट, पुलिस जांच में जुटी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भुंगरनी-फुगलाणा मार्ग पर मान गैंस एजेंसी की गैस सप्लाई करने वाली गाड़ी को रोककर हथियारबंद लुटेरें 45 हजार की लूट को अंजाम देकर फरार गए। सूचना मिलते ही थाना मेहिटयाना पुलिस ने मौके पर पहुंचे जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बारदात 9 जून की बताई जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए गाड़ी में सवार कर्मियों शम्भू नारायण व रघु ने बताया कि वह गांवों में गैस सप्लाई देकर गांव भुंगरनी-फुगलाणा की तरफ आ रहे थे कि इसी दौरान रास्ते में दो मोटरसाइकिल पर सवार 6 युवकों ने गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल लगाकर उन्हें रोक लिया और तेजधार हथियार दिखाकर उनसे करीब 45 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए।

Advertisements

उन्होंने इस संबंधी तुरंत मालिक को बताया। जिन्होंने इसकी सूचना थाना मेहटियाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका देखा और जांच शुरू कर दी। इस संबंधी थाना मेहटियाना के प्रभारी के प्रभारी देसराज ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here