
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत में जल्दी ही कागज की बजाय प्लास्टिक के नोट चलने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पॉलीमर नोट को चलन में लाने की तैयारी कर में है। बताया जा रहा है कि आरबीआई जल्द ही देश में पॉलीमर नोटों के संचालन का पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर रही है, जिसके लिए बड़ी तैयारी भी सामने आई है। देश के करेंसी सिस्टम में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए RBI ने पॉलीमर नोटों को चलन में लाने के पायलट प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट के तहत RBI की नोट मुद्रण शाखा ने नोट छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों (प्लास्टिक नोट बनाने वाले बेस मटीरियल) के लिए एक ग्लोबल टेंडर भी जारी कर दिया है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि EOI के तहत बोली जमा करने के लिए 18 अगस्त तक की लास्ट डेट तय की गई है।

रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पॉलीमर नोटों को चलन में लाने की तैयारी तेज कर दी है और ₹10-₹20 के नोटों के साथ इसका संचालन भी शुरू होने की संभावना जताई गई है। हालांकि अब तक इसके चलन की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लास्टिक नोटों का फुल-स्केल रोलआउट साल 2027 से शुरू हो सकता है। प्लास्टिक के नोट पेपर करेंसी के मुकाबले ज्यादा टिकाऊ होते हैं। उन पर गंदगी और नमी का असर कागजी नोट की तुलना में कम होता है, जिसके कारण उनकी सेल्फ लाइफ अधिक होती है। हालांकि प्लास्टिक नोट की छपाई का शुरुआती खर्च मौजूदा नोट की तुलना में अधिक हो सकता है लेकिन इनकी सेल्फ लाइफ अधिक होने के कारण बार-बार छापने की जरूरत नहीं होती. जिसके कारण समय के साथ लागत में भी कमी आ सकती है।












