Monday, October 26, 2026
Home Crime सेठ नवदीप के फार्म में चोरी, बिजली की तारें, प्लग व अन्य...

सेठ नवदीप के फार्म में चोरी, बिजली की तारें, प्लग व अन्य उपकरण ले उड़े चोर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पुलिस की चौकसी के बावजूद चोरों के हौंसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में चोरों ने बंजरबाग के समीप स्थित सेठ नवदीप अग्रवाल के फार्म से बिजली का सामान चोरी कर लिया।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए सेठ नवदीप ने बताया कि उनके फार्म की मोटर वाले कमरे से चोरों ने 17 जुलाई की रात को ताला तोड़कर वहां से बिजली की तारें, फ्यूज वाले प्लग व अन्य उपकरण चोरी कर लिए। इस बारे में सुबह फार्म पर जाने पर पता चला। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की कि चोरों की गतिविधियों को रोकने के लिए सख्तकदम उठाए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here