
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत संस्था सहयोग की तरफ से बच्चियों को पढ़ाई एवं खलों के क्षेत्र में उत्साहित करने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों के तहत फुटबाल खिलाड़ियों को किटें भेंट की गईं। इस मौके पर संस्था के प्रधान संदीप सोनी ने कहा कि बच्चियों के चेहरों की मुस्कान ही सहयोग की सबसे बड़ी कामयाबी है। उन्होंने बताया कि संस्था की तरफ से करीब 250 बच्चियों को फुटबाल किटें भेंट की गई हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बच्चियों को पढ़ाई एवं खेल में बढ़िया प्रदर्शन करने पर और भी प्रोत्साहन पुरस्कार भेंट करने की बात कही। श्री सोनी ने कहा कि फुटबाल की बेहतरीन ट्रेनिंग के लिए सहयोग के कोच कड़ी मेहनत से बच्चियों को फुटबाल से जुड़ी तकनीक सिखा रहे हैं ताकि हमारी बच्चियां विश्व स्तर पर बढ़िया खेल प्रदर्शन से होशियारपुर और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि सहयोग स्पोर्टस डेवेल्पमैंट एडं वूमैन एम्पावरमेंट सोसायटी ने बच्चियों के सपनों को नई उड़ान देने का प्रयास किया है, जिसके तहत ऐसे प्रकल्प चलाए जाते रहेंगे।












