
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जनरल कैटागिरि वैल्फेयर फैडरेशन के प्रधान व प्रदेश सीनियर नेता कपल देव पराशर ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनरल कैटागिरिज़ के हितों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय में जनरल वर्ग की भलाई के लिए कमिशन का गठन किया गया था तथा डा. नवजोत सिंह दहिया को चेयरपर्सन लगाया था। लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते उन्होंने पद छोड़ दिया था, जिस कारण कमिशन का कार्य शुरु नहीं हो पाया था।

लेकिन, आम आदमी पार्टी द्वारा साढे 4 साल बीत जाने के बाद भी कमिशन का अलमा नियुक्त किया गया और न ही चेयरपर्सन व अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिस कारण कमिशन की स्थापना अपना मनोरथ पूरा नहीं कर पा रही। श्री पराशर ने कहा कि इस मामले को लेकर सरकार के मंत्रियों को कई बार मिला जा चुका है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया। यहां तक कि इस मामले के हल के लिए बनाई गई ज्वाइंट एक्शन कमेटी को भी बैठक के लिए समय नहीं दिया गया। जनरल वर्ग के लोगों के साथ भेदभाव भरे रवैये को लेकर लोगों में भारी रोष एवं गुस्सा है। इसलिए फैडरेशन ने फैसला लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का डटकर विरोध किया जाएगा।












