
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर को स्वर्णकार वैल्फेयर बोर्ड का हलका होशियारपुर का चेयरमैन लगाए जाने पर वार्ड 47 की पार्षद कमलेश रानी ने उन्हें बधाई दी और उनका सम्मान किया।

इस मौके पर कमलेश रानी ने कहा कि श्री धीर के चेयरमैन बनने से स्वर्णकारों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और श्री धीर उनकी भलाई के लिए सरकार से योजनाएं लाने में जरुर सफल रहेंगे। इस मौके पर श्री धीर ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर का विकास एवं भलाई उनकी प्राथमिकता रही है और सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह मेहनत से पूरा करेंगे। इस मौके पर श्री धीर की धर्मपत्नी तृप्ता धीर भी मौजूद थीं।












