Thursday, October 29, 2026
Home Crime एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट को किया गिरफ्तार

एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट को किया गिरफ्तार

बलरामपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बलरामपुर जिले के गैसड़ी इलाके में उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक कथित एजेंट को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि गैसड़ी थाना क्षेत्र के जमधरा गांव में एटीएस ने आईएसआई एजेंट शहरेज अहमद (29) को गिरफ्तार किया है।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शहरेज अहमद की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक, अहमद मुंबई में रहकर कढ़ाई का काम करता था और फेसबुक तथा सिग्नल ऐप के जरिए आईएसआई के संपर्क में आकर आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रच रहा था।

उन्होंने बताया कि अहमद को राजस्थान के श्रीगंगानगर से हथियार और विस्फोटक जुटाने का काम दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में लखनऊ के एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here