Monday, October 26, 2026
Home Jammu & Kashmir होशियारपुर में ऊधमपुर (जम्मू-कश्मीर) के गांव भाटी बारीगढ़ के अख्तर की मौत

होशियारपुर में ऊधमपुर (जम्मू-कश्मीर) के गांव भाटी बारीगढ़ के अख्तर की मौत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना बुल्लोवाल के अधीन आते गांव खाबला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर के जिला ऊधमपुर के गांव भाटी बारीगढ़ के मो.अख्तर (43) पुत्र अब्दुल के रुप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना बुल्लोवाल पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर सोमवार 9 अप्रैल को पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Advertisements

हैडकांस्टेबल गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार अख्तर अपने गांव से हरिद्वार के निकट कलेअर शरीफ धार्मिक स्थल पर माथा टेकने आया था। लौटते समय वह होशियारपुर के गांव खाबला स्थित अपने रिश्तेदारों के पास रुक गया था। परिजनों के अनुसार रविवार को हार्ट अटैक आने से अख्तर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here