
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका में लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका के सिएटल में आयोजित एक फूड फेस्टिवल में लोगों पर गोलियां चली है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिएटल में ‘स्पेस नीडल’ के पास एक इवेंट कॉम्प्लेक्स में फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को खाली कराना शुरू किया। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीड़-भाड़ वाली जगह पर गोलियों की आवाज़ सुनाई देने और उसके बाद मची अफरा-तफरी का नजारा दिख रहा है।












