Friday, October 9, 2026
Home National नीट री-एग्जाम में 11 नंबरों से चूक गई छात्रा, की खुदकु-शी

नीट री-एग्जाम में 11 नंबरों से चूक गई छात्रा, की खुदकु-शी

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में नीट री-एग्जाम में उम्मीद के मुताबिक अंक न मिलने पर एक 19 साल की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा री पेपर में 11 नंबरों से चूक गई थी और परीक्षा क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। जानकारी के मुताबिक छात्रा ने सुसाइड करने से पहले एक नोट भी लिखा, जिसमें उसने डॉक्टर न बन पाने का अपना सपना अधूरा रहने का पूरा दुख लिखा है। उसने सुसाइड नोट में लिखा, ‘मेरा डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया। इसके लिए मेरे माता-पिता को दोष न दें।’ पुलिस के अनुसार, मृतक छात्रा करजत तालुका के जलालपुर गांव की रहने वाली थी। उसने 3 मई को नीट परीक्षा दी थी, बाद में परीक्षा का नया शेड्यूल आने पर 21 जून को फिर से परीक्षा दी थी।

Advertisements

छात्रा डॉक्टर बनना चाहती थी और उसे 300 से अधिक अंक आने की उम्मीद थी, लेकिन नीट री-परीक्षा में उसे 166 अंक मिले थे जबकि परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए उसे 177 अंकों की जरूरत थी। इस तरह वह परीक्षा क्वालिफाई करने में 11 अंकों से पीछे रह गई, जिसके बाद से वह गहरे सदमे में चली गई। पुलिस का कहना है कि घटना 25 जुलाई शनिवार शाम करीब 4:30 बजे की है। छात्रा ने आत्महत्या के लिए उस समय को चुना जब उसके पिता और भाई आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर दर्शन के लिए गए थे, जबकि उसकी मां घर पर ही थी। पुलिस ने बताया कि छात्रा अपने पढ़ाई वाले कमरे में चली गई। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर मां ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकी मिली। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here