Monday, October 5, 2026
Home Jammu & Kashmir सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के 2 मददगारों को किया गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के 2 मददगारों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के बारामूला और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के 2 मददगारों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Advertisements

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए व्यक्ति की पहचान ऐजाज अहमद गनी के रूप में हुई है, उसे पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की एक संयुक्त टीम ने मध्यरात्रि के करीब बारामूला के शीरी इलाके में गोरीवान में एक वाहन जांच चौकी से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने ऐजाज के पास से एक पिस्तौल, 10 कारतूस (9 मिमी), एक मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के राजपोरा क्षेत्र में जांच के दौरान एक मददगार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तौसीफ अहमद डार के कब्जे से एक हथगोला और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डार के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here