Tuesday, September 22, 2026
Home Hoshiarpur ‘चिल्ड्रन्स साइंस कांग्रेस-2026’ के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला 6 को, SCERT ने जारी किए निर्देश

‘चिल्ड्रन्स साइंस कांग्रेस-2026’ के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला 6 को, SCERT ने जारी किए निर्देश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट-नीरज धीमान। पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने ‘चिल्ड्रन्स साइंस कांग्रेस-2026’ (CSC-2026) की तैयारियों को लेकर कदम बढ़ा दिए हैं। SCERT पंजाब द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (माध्यमिक शिक्षा) को जारी पत्र के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूंआं में एक दिवसीय ‘राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला’ का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

PSCST और SCERT का संयुक्त प्रयास

यह कार्यशाला ‘पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ (PSCST) के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जो पंजाब और चंडीगढ़ क्षेत्र के लिए चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस की नोडल एजेंसी है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चिल्ड्रन्स साइंस कांग्रेस-2026 के उद्देश्यों, दिशा-निर्देशों और विषय-वस्तु को जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रसारित करना है, ताकि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया जा सके।

SCERT पंजाब की निदेशक द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, राज्य के प्रत्येक जिले से नामांकित ‘जिला समन्वयक’, ‘जिला अकादमिक समन्वयक’  और जिला स्तर पर चयनित दो (02) योग्य ‘रिसोर्स टीचर्स’ की उपस्थिति इस वर्कशॉप में अनिवार्य की गई है।

प्रमाणपत्र और यात्रा भत्ता

कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को PSCST के नियमानुसार ‘भागीदारी प्रमाणपत्र’ तथा यात्रा भत्ता (TA) प्रदान किया जाएगा। यह पहल राज्य के स्कूली छात्रों में शोध, नवाचार और विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। SCERT ने सभी जिलों को समय पर अपने प्रतिनिधियों को कार्यशाला में भेजने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here