
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दाना मंडी गए एक व्यक्ति का मोटरसाइकिल चोरी होने का समाचार है। जानकारी देते हुए अतर हुसैन पुत्र अली हुसैन निवासी भागोवाल ने बताया कि वह रोजाना की तरह रहीमपुर स्थित सब्जी मंडी में 2 दिसंबर 2025 की सुबह भी सब्जी लेकर गया था तथा उसने अपना मोटरसाइकिल (नंबर, पीबी-07, बीबी-3837) सोहन लाल की आढ़त के बाहर खड़ा किया था।

सब्जी बेचने के बाद जब वह वापिस आया तो उसका मोटरसाइकिल वहां नहीं था। आसपास तलाश करने पर जब वह नहीं मिला तो वह समझ गए कि मोटरसाइकिल को कोई चोर चुरा कर ले गया है। इस पर उन्होंने थाना माडल टाउन के तहत आती चौंकी पुरहीरां में लिखित शिकायत देकर मोटरसाइकिल को ढूंढने की अपील की है।











