Sunday, September 20, 2026
Home Hoshiarpur रेलवे मंडी स्कूल की छात्राओं ने जोनल खेलों में गाड़े झंडे

रेलवे मंडी स्कूल की छात्राओं ने जोनल खेलों में गाड़े झंडे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों, जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) हरजिंदर कौर के कुशल नेतृत्व तथा जिला खेल समन्वयक जगजीत सिंह की देखरेख में आयोजित जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी, होशियारपुर की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

Advertisements

स्कूल की प्रतिभावान खिलाड़ी छात्राओं ने फुटबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, टेबल टेनिस, योग, हैंडबॉल, हॉकी, क्रिकेट, शतरंज, जूडो, कुराश, बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग, तलवारबाजी, बैडमिंटन और कराटे सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपने सभी मुकाबले जीतकर जिला स्तरीय टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली है।

जोनल खेलों में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल लौटने पर सभी विजेता छात्राओं का जोरदार और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्कूल के प्रिंसीपल राजन अरोड़ा और उप-प्रिंसीपल पुनीत ने छात्राओं को पदक पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय की शारीरिक शिक्षा अध्यापिकाओं सरबजीत कौर एवं सिम्मी बाला को भी इस जीत के लिए विशेष रूप से शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान मैडम रविंदर कौर, पलविंदर कौर, मोनिका शर्मा, अमनदीप सिंह सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here