Monday, October 5, 2026
Home Punjab अमृतसर CP भुल्लर का तबादला, हरमनबीर होंगें नए पुलिस कमिश्नर

अमृतसर CP भुल्लर का तबादला, हरमनबीर होंगें नए पुलिस कमिश्नर

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर का तबादला कर दिया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला कर दिया है। अब भुल्लर की जगह IPS अधिकारी हरमनबीर सिंह को अमृतसर पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया है।

Advertisements

जारी हुए आदेश के अनुसार गुरप्रीत सिंह भुल्लर को फिलहाल किसी अन्य जिले या पद पर तैनाती नहीं दी गई है। वहीं, हरमनबीर सिंह अब अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस प्रशासनिक बदलाव को राज्य में पुलिस व्यवस्था को लेकर अहम कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here