Saturday, October 10, 2026
Home Jammu & Kashmir पुंछ कालेज में स्वतंत्रता संग्राम के अनसुने नायकों पर निबंध लेखन प्रतियोगिता

पुंछ कालेज में स्वतंत्रता संग्राम के अनसुने नायकों पर निबंध लेखन प्रतियोगिता

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), अनिल भारद्वाज। सरकारी डिग्री कालेज पुंछ में स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘स्वतंत्रता संग्राम के अनसुने नायक और भारतीय स्वतंत्रता के 80 वर्ष’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के कम चर्चित नायकों के योगदान और बलिदान से अवगत करवाने के साथ देश की स्वतंत्रता के बाद की उपलब्धियों पर चिंतन के लिए प्रेरित करना था।

Advertisements

प्रतियोगिता में विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने निबंधों में स्वतंत्रता संग्राम के अनसुने नायकों के साहस, समर्पण और बलिदान को रेखांकित किया। साथ ही स्वतंत्रता के बाद देश की प्रगति और उपलब्धियों पर भी अपने विचार रखे। प्रतियोगिता का आयोजन समिति के संयोजक प्रो. मोहम्मद रियाज के मार्गदर्शन में किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. मोहम्मद रियाज, डॉ. अमजद अली, डॉ. इम्तियाज हुसैन शाह और डॉ. मो. फैसल शामिल रहे। निर्णायकों ने विषयवस्तु, मौलिकता, भाषा, प्रस्तुति और विषय से प्रासंगिकता के आधार पर निबंधों का मूल्यांकन किया।

वंशिका रैना ने प्रथम, मुआविया राशिद ने द्वितीय और आदित्य सिंह चंदियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से शैक्षणिक और साहित्यिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here