
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाले जिला स्तरीय समागम के दौरान कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज जिला स्तरीय समारोह संबंधी फुल ड्रेस रिहर्सल का जायजा लेने के उपरांत दी। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जहां परेड का निरीक्षण किया, वहीं परेड कमांडर डी.एस.पी कुलवंत सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस, पीआरटीसी जहानखेलां महिला पुलिस, जिला महिला पुलिस, पंजाब होम गार्डज, 12 पंजाब बटालियन एन.सी.सी, गल्र्ज गाईड सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी, स्काउट्स स्कूल आफ एमीनेंस ख्वास पुरहीरां, पी.आर.टी.सी जहानखेलां व पुलिस लाइन के संयुक्त के बैंड की टुकडिय़ों ने सलामी दी। इस मौके पर अलग-अलग स्कूलों के बच्चों की ओर से मास पी.टी. शो, सांस्कृतिक, देश भक्ति का कार्यक्रम व गिद्दा- भंगड़े की शानदार प्रस्तुति की गई। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति का जज्बा उमड़ रहा था, जिसकी भरपूर प्रशंसा की गई।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समागम के दौरान मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री, पंजाब डा. रवजोत सिंह स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों, शहीदों के परिवारों, अलग-अलग विभागों में प्रशंसनीय सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान डालने वाली संस्थाओं आदि को भी सम्मानित करेंगे। फुल ड्रैस रिहर्सल के बाद अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी को तनदेही के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की हिदायत दी।
आशिका जैन ने जिला वासियों को पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे लिए बहुत गर्व का विषय है कि हमारे देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) राकेश कुमार मीणा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) निधि कुमुद बंबाह, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, सहायक कमिश्नर (ज) सुमित मुध, एस.डी.एम. परमप्रीत सिंह, आर.टी.ओ. अमनदीप कौर घुम्मण, एस.पी नवनीत कौर, एस.पी मनप्रीत शीमार व अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।












