Sunday, September 20, 2026
Home hoshiarpur निगम हाउस की बैठक करके कर्मचारियों की मांगों संबंधी प्रस्ताव पास करके...

निगम हाउस की बैठक करके कर्मचारियों की मांगों संबंधी प्रस्ताव पास करके जल्द सरकार को भेजा जाएः यूनियन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रमजीत बंटी की अगुवाई में मेयर परवीन सैनी व कमिशनर ज्योति बाला मट्टू से भेंट की और उन्हें मांगपत्र सौंपा। इस संबंधी जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष सोम नाथ आदिया ने बताया कि मांगपत्र में मांग की गई है कि जल्द से जल्द हाउस की बैठक करके पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों की मानी गई मांगों को पास करने संबंधी प्रस्ताव पास करके सरकार को भेजा जाए ताकि कर्मचारियों को उनका हल समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद कर्मचारियों को उनका हक मिलने जा रहा है तथा वह नहीं चाहते कि इसमें और देरी हो।

Advertisements

यूनियन सदस्यों ने मेयर परवीन सैनी और कमिशनर ज्योति बाला मट्टू को सौंपा मांगपत्र

इसलिए निगम की बैठक का होना अति अनिवार्य है। श्री आदिया ने बताया कि मेयर एवं कमिशनर ने उन्हें आश्वस्त किया है कि हाउस की बैठक जल्द बुलाकर कर्मचारियों की मांगों का समाधान किया जाएगा और जो भी प्रक्रिया होगी उसे पूरा करके सरकार को भेजा जाएगा। इस मौके पर एक्सीयन हरप्रीत सिंह के अलावा यूनियन की तरफ से कुलवंत सिंह सैनी, हीरा लाल, बलराम भट्टी, हरबिलास, कैलाश गिल, अशोक कुमार, जोगिंदर आदिया, सुभाष चंद्र, पवन कुमार, आशू बड़ैच आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here