Sunday, September 20, 2026
Home Hoshiarpur बाबा साहिब का अपमान करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करे पंजाब सरकारः...

बाबा साहिब का अपमान करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करे पंजाब सरकारः विनोद राय

Screenshot

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में बेअदबियों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है और शरारती लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए। हाल ही में लुधियाना के बाद होशियारपुर में बाबा साहिब के अपमान की घटना से हर वर्ग में रोष की लहर है तथा पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ना चाहिए।

Advertisements

यह बात कांग्रेसी नेता व युवा समाज सेवी विनोद राय ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद गांव बाड़ीयां कलां में बसपा और भाजपा के बीच हुई झड़प ने सिद्ध कर दिया है कि उक्त पार्टियों को इस विषय पर भी राजनीति ही करनी है, जोकि सरासर गलत है। इस घटना से भी बाबा साहिब का अपमान ही हुआ है और दोनों पार्टियों को इसके लिए खेद प्रकट करना चाहिए। श्री राय ने कहा कि प्रदेश का माहौल खराब करने के लिए शरारती तत्व आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तथा इन घटनाओं के बाद हमें संयम से काम लेते हुए आपसी सौहार्द का भी ध्यान रखना चाहिए तथा ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे आपसी एकता एवं प्यार में कोई असर पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here