
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा की तरफ से प्रधान मधुसूदन कालिया की अगुवाई में हवन यज्ञ एवं सम्मान समारोह का आयोजन भगवान परशुराम भवन एकता नगर में किया गया। इस मौके पर पंडित जी ने मंत्रोच्चारण करके हवन करवाया और श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर सिटी ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सुरिंदर कुमार शर्मा व उऩकी पत्नी बिन्दु शर्मा, शायनी शर्मा, अनिकेत शर्मा, राकेश कुमार शर्मा व उनकी पत्नी किरण बाला सहित अन्य ब्राह्मण रत्नों ने हवन में आहुति डालीं और सर्व मंगल की कामना की।

आरती से पहले समाज में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले ब्राह्मण समाज के रत्नों एवं बच्चों का सम्मान किया गया। आरती उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रिं. उमेश शर्मा, कर्नल अनुतोष शर्मा, पं. जगदीश राज शर्मा, डा. शाम सुन्दर शर्मा, मास्टर अर्पित शर्मा राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, आरुश शर्मा पंजाब स्कूल खेल प्रतियोगिता विजेता के अलावा भूषण शर्मा, हरीश शर्मा काला, शिव कुमार, नीरज शर्मा, मंगत राम, राकेश, नवल कुमार, अशोक शर्मा, यादविंदर शर्मा, तरसेम मोदगिल, कमलेश शर्मा, कृष्ण गोपाल, मनोज दत्ता सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण रत्न एवं मातृ शक्ति ने संक्रांति के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधान मधुसूदन कालिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।












