Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur जान जोखिम में डाल आग पर काबू पाने वाले फायर कर्मियों को...

जान जोखिम में डाल आग पर काबू पाने वाले फायर कर्मियों को दिल से सलाम: पूर्व मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के कच्चा टोबा में गद्दों को गोदाम में आग लगने का पता चलते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा तुरंत वहां पहुंच गए और उन्होंने राहत कार्य का जायजा लेते हुए फायर कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाए जाने पर उन्हें सलाम कर उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने फायर अधिकारी शाहवाज सिंह बल और उनकी सारी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज उन्होंने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाकर और होने वाले नुकसान से लोगों को बचाया है। उन्होंने कहा कि शहर के तंग इलाकों में जब भी आग लगने जैसी दुखद घटना होती है तो उस समय हमनारे फायर कर्मी जान जोखिम में डालकर जनता के लिए फरिश्ते का काम करते हैं और आज भी इन्होंने फरिश्ते होने की उदाहरण पेश की है तथा इतनी भयंकर आग में अपनी जान की परवाह किए बिना अंदर जाकर आग बुझाकर लोगों को राहत प्रदान की है।

Advertisements

इस दौरान फायर कर्मियों ने श्री अरोड़ा को उनकी मांगों एवं समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर श्री अरोड़ा ने कहा कि पिछले 10-15 साल से फायर बिर्गेड में काम करने वाले इन युवाओं की समस्याएं जायज हैं और इनके हल के लिए वह प्रयास करेंगे। इस दौरान श्री अरोड़ा ने गोदाम मालिक से भेंटकर उनके साथ दुख प्रकट किया। इस मौके पर पार्षद मीना शर्मा, सुरिंदर बीटन, रवि शर्मा, पुनीत शर्मा, आशू बीटन सहित अन्य मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here