Sunday, September 20, 2026
Home Hoshiarpur संक्रांति पर कोतवाली बाजार में लगाया गया लंगर

संक्रांति पर कोतवाली बाजार में लगाया गया लंगर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संक्रांति के शुभ अवसर पर कोतवाली बाजार में लंगर लगाया गया। इस अवसर पर कोतवाली बाजार के प्रधान अशोक सूद हैप्पी ने लंगर का शुभारंभ किया तथा दाल-रोटी का लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि अन्नदान महादान है तथा भूखें एवं जरुरतमंदों को भोजन खिलाकर पुण्य के भागी बनना चाहिए।

Advertisements

उन्होंनें कहा कि भूखे को अन्न और प्यासे को पानी अगर समय पर मिल जाए तो इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं है। इस अवसर पर भारतभूषण सूद, पं. विकास शर्मा, बनीत मेहता, राघव शर्मा, रिक्की मरवाहा, विशाल कपूर, विजय कुमार, अरूण पारजपरोहित, करण शर्मा, साबी, मनोहर सिंह, मिक्की बालिया, जीत लाल, सतीश गुप्ता, सोहन लाल आदि मौजूद रहे।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here