Tuesday, October 20, 2026
Home Crime नर्सरी की बच्ची का यौन शोषण, चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर...

नर्सरी की बच्ची का यौन शोषण, चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने की घिनौनी हरकत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के बवाना इलाके स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय नर्सरी की छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली पुलिस ने स्कूल बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना का खुलासा 19 अगस्त को हुआ जब बच्ची के परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे। पूछताछ करने पर बच्ची ने अपनी मां को स्कूल के एक ‘अंकल’ के बारे में बताया जो उसे टॉफी और चॉकलेट देता था। जांच में सामने आया कि आरोपी करीब आठ महीने से स्कूल बस चला रहा था और उसने बच्ची का शौचालय तक पीछा कर चार बार उसके साथ घिनौनी हरकत की। 24 अगस्त को पुलिस और परिजनों ने बच्ची को स्कूल के सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों की तस्वीरें दिखाईं, जिसमें उसने आरोपी ड्राइवर की पहचान की।

Advertisements

इसके तुरंत बाद पुलिस ने पोक्सो (POCSO) कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को स्कूल परिसर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसमें छोटे बच्चों को टॉफी-चॉकलेट खिलाने के कई वीडियो मिले हैं। इसके साथ ही पूरे स्कूल परिसर के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच जारी है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार और शिक्षा मंत्री आशीष सूद जांच रिपोर्ट में गंभीर पॉक्सो उल्लंघन सामने आने के बावजूद स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर जनकपुरी के एक निजी स्कूल में क्लर्क द्वारा 3 वर्षीय बच्ची के साथ हुई घटना के पीड़ितों से मुलाकात न करने और आरोपियों का बचाव करने वाले तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here