Tuesday, October 20, 2026
Home Crime फिरोजपुर में आप नेता गोपी की गोली मारकर ह-त्या

फिरोजपुर में आप नेता गोपी की गोली मारकर ह-त्या

फिरोजपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की चार हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह हत्या चुनाव से जुड़े एक विवाद के कारण हुई। ममदोट के मुख्य बाज़ार में कार से आए चार हमलावरों ने अपनी गाड़ी से उतरकर मोटरसाइकिल पर सवार 45 वर्षीय सिंह और हरप्रीत उर्फ हैप्पी (22) पर गोलीबारी की। पहले आयी खबरों में कहा गया था कि पीड़ित कार में थे। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता और ममदोट नगर पंचायत के नवनियुक्त अध्यक्ष विक्की मैनी एक अलग कार में गुरप्रीत के पीछे चल रहे थे।

Advertisements

बताया जा रहा है कि उन पर भी हमला हुआ, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ‘आप’ नेता गुरप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हरप्रीत को लुधियाना के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी ने कहा कि हत्या हाल ही में हुए नगर पालिका परिषद चुनाव से जुड़ी व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा है। गुरप्रीम के पिता बलकार सिंह कांग्रेस के पूर्व नेता थे, जबकि उनकी भाभी भी हाल ही में नगर पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here