
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आर्य समाज होशियारपुर में चल रहे वेद सप्ताह के अन्तर्गत सातवें दिन हवनयज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रुप में राजेश वर्मा सपत्नीक उपस्थित हुए। पवित्र यज्ञाग्नि में समुपस्थित श्रदालुओं ने अपनी-अपनी आहुतियां प्रदान की। हवन यज्ञ के उपरांत यजमान को सामूहिक रुप से आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर यजमान को साहित्य भेंट किया गया। हवन यज्ञ के पश्चात् पार्वती देवी आर्य महिला विद्यालय की छात्राओं के द्वारा मधुर भजन प्रस्तुत किये गए।

इस अवसर पर आर्य समाज के पुरोहित शिवप्रसाद उपाध्याय ने अपने प्रवचनों के अंतर्गत ‘जल ही जीवन है’ विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उपाध्याय ने कहा कि जल मनुष्य जीवन में जन्म से मरण पर्यन्त अत्यन महत्वपूर्ण औषधि है, जल विश्व की औषधि है। जल से ही अनेक कलयुग चलते है। जल ही औषाधियों को भी जीवन दान करते है। इस वेद सप्ताह के पावन अवसर पर आर्य समाज के प्रधान प्रदीप कुमार, उप प्रदान डी.के.शर्मा, मन्त्री चैतन्य वात्स्यायन, हरिदत्त, राममूर्ति तथा आर्य समाज से संबंधित अनेक श्रद्धालु भक्तजनों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाया।










