
मेहटियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: कमलजीत कौर। स्वास्थ विभाग पंजाब व पंजाब सरकार के निर्देशानुसार एस.एम.ओ. संदीप खरबंदा और सी.एच.सी. हारटा बडला के नेतृत्व में आज सैंटर अत्तोवाल द्वारा सरकारी स्कूल अत्तोवाल के समूह स्टाफ व बच्चों के सहयोग के साथ एम.आर. टीकाकरण संबंधी जागरुकता रैली निकाली गई।

जिस दौरान अलग-अलग अधिकारियों ने आम लोगों को एम.आर. के टीकों संबंधी जानकारी देते हुए 9 महीने से 15 वर्ष तक के बच्चों को एम.आर. के टीके लगवाने के लिए उनके अभिभावकों को प्रेरित किया। यह जागरूकता रैली सरकारी हाई स्कूल अत्तोवाल से शुरू होकर गांव के अलग-अलग मोहल्ला से होते हुए वापि स्कूल पहुंचकर समापत हुई। इस मौके सतपाल कौर एम.पी.एन. डब्लयू, कुलविंदर लाल एम.पी.एन. डब्लयू.एम., जीवन कुमारी, आशा रानी ए.डबल्यू.डबल्यू, मोहन लाल, प्रवीण कौर सहित स्कूली बच्चे मौजूद थे।












