दुखदायी: गांव पुरखोवाल में थ्रैशर में आने से लेखराज के दोनों हाथ कटे, हालत गंभीर

मेहटियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर स्थित गांव पुरखोवाल में एक व्यक्ति के दोनों हाथ थ्रैशर मशीन में आने से कट गए। घायल अवस्था में उसे तुरंत सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसका ईलाज शुरु कर दिया था तथा बताया जा रहा है कि घायल की हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. या जी.एम.सी. रैफर किया जा सकता है।
जानकारी अनुसार गांव पुरखोवाल में लेखराज (30) पुत्र किशन राम गेहूं कुतरने का काम कर रहा था कि अचानक उसके हाथ थ्रैशर में आ गए और वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलैंस 108 की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here