
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आदमपुर एयरपोर्ट के उद्घाटनी समारोह में भाग लेने पहुंचे हल्का शाम चौरासी से विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार आदिया के साथ एयरपोर्ट पर किया गया व्यवहार भाजपा की संकीर्ण सोच का परिणाम है। भाजपा नेता और केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला जिस एयरपोर्ट को होशियारपुर निवासियों के लिए वरदान बता रहे थे, अगर प्रदेश सरकार के जिला प्रधान व जनप्रतिनिधि को ही वहां पर बेइज्जत किया जाए तो ऐसे में होशियारपुर निवासियों को समझ लेना चाहिए कि उनके साथ भी वहां पर ऐसा व्यवहार होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

2019 का परिणाम का आभास कर बौखला चुके हैं सांपला, दिखने लगा है पवन आदिया का डर
भाजपा नेताओं की शह पर होशियारपुर की शान व जनता के दिलों की धडक़न पवन आदिया के साथ किए गए व्यवहार की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी सुमेश सोनी एवं युवा इंका अध्यक्ष नवप्रीत रैहल ने इस संबंधी आज यहां जारी एक बयान में कही। सोनी व रैहल ने कहा कि जिस एयरपोर्ट को होशियारपुर वासियों को तोहफा बता कर सांपला मेला लूटना चाहते थे, उसकी सच्चाई सबके सामने है, क्योंकि एयरपोर्ट भले ही होशियारपुर के साथ लगता हो, मगर वे जालंधर जिले में ही बताया जाएगा और उद्घाटनी समारोह में होशियारपुर से लोगों व खुद भाजपा के कई नेताओं का वहां न होना इस बात की तरफ भी संकेत करता है कि सांपला के लिए जालंधर ही प्राथमिकता है।
इसके चलते ही उनकी शह पर यह सारा ड्रामा रचा गया और होशियारपुर के जिला प्रधान व विधायक को निराश होकर वहां से लौटना पड़ा। शायद सांपला को 2019 का परिणाम आज से ही दिखाई देने लगा है और वे समझ चुके हैं कि अगर आगामी चुनावी दंगल में अगर उन्हें कोई पटकनी दे सकता है तो वे हैं पनव आदिया। इसीलिए शायद सोची समझी साजिश के तहत पवन आदिया को एयरपोर्ट में जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि इस मामले के बाद से जिला होशियारपुर खासकर शामचौैरासी निवासियों में खासा रोष है कि उनके हरमन प्यारे नेता के साथ यह ऐसा व्यवहार किया गया। निश्चित तौर पर भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।












