Wednesday, October 21, 2026
Home Crime पर्स छीनकर भागे झपटमार को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

पर्स छीनकर भागे झपटमार को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: भूपेश प्रजापति। न्यू माडल टाउन-भगत नगर इलाके में दोपहर के समय फिल्मी स्टाइल में महिला का पर्स छीन कर भागे एक झपटमार को लोगों ने काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस संबंधी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Advertisements

जानकारी अनुसार अनु पत्नी दीपक कुमार निवासी संत भाग सिंह नगर दोपहर के समय पैदल ही अपने मायके घंटाघर की तरफ जा रही थी कि जब वह न्यू माडल टाउन से भगत नगर के समीप पहुंची तो पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार ने उसका पर्स झपटा और फरार हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने अपनी कार बाइक सवार के पीछे दौड़ा दी। लोगों को पीछे आता देख बाइक सवार बाइक को गली की तरफ मोडऩे लगा और तेज होने के कारण गिर गया।

इसी बीच कार चालक व शोर सुनकर पीछे भागे और लोगों ने युवक को काबू कर लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना माडल टाउन पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here