एन.एस.यू.आई. ने मोदी सरकार का पुतला फूंक किया रोष प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। नैशनल स्टूडैंट यूनियन आफ इंडिया के पंजाब प्रधान अक्षय शर्मा और एन.एस.यू.आई जिला प्रधान करन सैनी की अध्यक्षता में केंद्र में भाजपा की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर जो रिपोर्ट पेश की गई उसके विरोध में एन.एस.यू.आई. ने भाजपा का नौजवानों से किया गया धक्का और बढ़ती हुई बेरोजगारी और नशे जैसी बुरी अलामतों के बारे में बताया गया। इस मौके पर चार वर्ष देश का युवा बेहाल जैसे सलोगन लिखकर भाजपा सरकार का चेहरा बेनकाब किया। देश में बढ़ती हुई बेरजोगारी काले धन की वापसी के वायदे, डीजल-पैट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली साजिशों का विरोध किया।

Advertisements

इस मौके पर जिला प्रधान करन सैनी ने आए हुए सभी नौजवान साथियों का धन्यवाद किया और पंजाब प्रधान अक्षय शर्मा ने संबोधन करते बताया कि यह विरोध प्रदर्शन पंजाब के बाकी जिलों में भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी जी की योग्य अगुवाई में नौजवानों का भविष्य सवारा जा सके और 2019 में इनको देश की बागडोर संभालकर नौजवानों का और देश का भविष्य सवारने के लिए एन.एस.यू.आई. हमेशा तत्पर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here