Thursday, October 15, 2026
Home Crime हेरोइन तस्कर युवती ने किया भागने का प्रयास, पुलिस ने थोड़ी दूरी...

हेरोइन तस्कर युवती ने किया भागने का प्रयास, पुलिस ने थोड़ी दूरी पर ही दबोचा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना मॉडल टाउन पुलिस द्वारा शुक्रवार को गिरफ्तार की गई नशा तस्कर युवती ने शनिवार को अदालत में पेश किए जाने दौरान उसने भागने का असफल प्रयास किया तथा पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।

Advertisements

जानकारी अनुसार थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर मनीषा (23) पुत्री पतरस मसीह निवासी गांव खजूरना, फगवाड़ा, जिला कपूरथला को करीब 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। युवती को आज शनिवार 9 जून को अदालत में पेश किया जाना था तथा जब पुलिस उसे अदालत लेकर पहुंची तो युवती ने वहां से भागने का प्रयास किया। परन्तु पुलिस ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए युवती को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पुलिस ने युवती को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here