
होशियारपुर। डा. कैलाश कपूर ने बुधवार को सिविल सर्जन होशियारपुर का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे जालंधर में बतौर सिविल सर्जन कार्यरत थे। इस मौके पर समूह स्टाफ सदस्यों ने डा. कैलाश को बधाई दी। डा. कैलाश ने स्टाफ सदस्यों को सिविल सर्जन कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान सरकार द्वारा तय समय के भीतर करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को ईमानदारी से लागू करना तथा जरुरतमंदों तक इनका लाभ पहुंचाया जाना यकीनी बनाया जाएगा। इस अवसर पर डा. कैलाश की पत्नी भी मौजूद रही।













