बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े हाशिम अंसारी का निधन

hashim-ansariलखनऊ। बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हाशिम अंसारी (95) का बुधवार सुबह हृदय गति संबंधी पैदा हुई समस्या के कारण देहांत हो गया। वह पिछले लंबे समय से पेस मेकर पर थे। उनके पुत्र इकबाल के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। हाशिन अयोध्या में श्री राम मंदिर के समीप ही रहते थे। सेहत खराबी के चलते उन्हें इस वर्ष फरवरी माह में किंग जिआर्ज मैडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में भर्ती करवाया गया था तथा वे आई.सी.यू. में थे। पिछले कुछ दिनों से चलने फिरने में भी असमर्थ हो गए थे। अंसारी 1949 में बाबरी केस के साथ जुड़े थे। 1952 में विवादित स्थल पर अजाम आयोजित करने के लिए गिरफ्तार किया गया था व दो साल के लिए जेल हुई थी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here