Sunday, October 18, 2026
Home Crime गांव भूलपुर का मलकीत 96 शराब की बोतले सहित काबू

गांव भूलपुर का मलकीत 96 शराब की बोतले सहित काबू

logo latest

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। सी.आई.ए. स्टाफ दसूहा की टीम ने ब्लाक टांडा के गांव भूलपुर में एक व्यक्ति को नाजायज शराब की 96 बोतले सहित एक को काबू किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान मलकीत सिंह लाल बिट्टू पुत्रदर्शन लाल के रूप में हुई है। सी.आई.ए. स्टाफ के हैड कांस्टेबल जीवन लाल के ब्यान के आधार पर टांडा पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ एक्साईज एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है।

Advertisements

जीवन लाल ने बताया कि उनकी टीम टांडा इलाके में गश्त कर रही थी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी नाजायज तरीके साथ शराब बेचने का धंधा करता है। जिस पर टीम ने मौके पर जाकर रेड की और उक्त आरोपी को अरुणाचल प्रदेश में विकने वाली शराब की 96 बोतले सहित काबू कर टांडा पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here