Monday, October 19, 2026
Home Crime मंडियाला में पीएनबी का एटीएम तोडऩे का प्रयास, पुलिस ने मामला दर्ज...

मंडियाला में पीएनबी का एटीएम तोडऩे का प्रयास, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की जांच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब नैशनल बैंक के मंडियाला स्थित एटीएम में 17 फरवरी की रात को छेड़छाड़ के बाद अल्र्ट जारी होने पर बैंक अधिकारियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Advertisements

जानकारी देते हुए बैंक अधिकारी दिवाकर शर्मा ने बताया कि गत रात्रि हैड ऑफिस मुंबई से उन्हें अल्र्ट आया कि बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ हुई है तथा इसका पता चलते ही तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और बैंक अधिकारी व पुलिस ने एटीएम पर पहुंचकर जायजा लिया। वहां पर किसी अज्ञात द्वारा एटीएम का शटर तोड़ा गया था तथा जैसे ही उसने मशीन के साथ छेड़छाड़ की तो अल्र्ट जारी हो गया। जिसके बाद वह भाग गया होगा।

चौंकी इंचार्ज एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो चुका था तथा उन्होंने इस संबंधी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 457, 380, 427 व 511 के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी देखने से पता चला कि एक ही व्यक्ति था जिसमें चोरी का प्रयास किया तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here