दो भाईयों के बीच दीवार के झगड़े संबंधी चार लोगों पर मामला दर्ज

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। अहियापुर में दो भाइयों के बीच दीवार के झगड़े के संबंध में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। टांडा पुलिस ने इस झगडे में मार पीट का शिकार हुई औरत ऊषा रानी पत्नी लछ्मन दास के बयान के आधार पर उसके देवर पवन कुमार पुत्र रघुनाथ, गौरव महिंद्रू पुत्र पवन कुमार, मास्टर कुलदीप सिंह मसीती व हरपिंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी टाहली के खिलाफ मामला दजऱ् किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में ऊषा रानी ने बताया बीती दुपहिर उसका देवर उनके साथ लगते घर की छत ऊपर उनकी दीवार पर मिस्त्री लगाकर जबरदस्ती कब्ज़ा कर रहे थे और उनके साथ निहंग सिंह कर उक्त दोषी भी थे।

Advertisements

ऊषा रानी ने कहा जब उसने और उसके परिवार ने उनको ऐसा करने रोका तो खतरनाक हथियारों से लैस उक्त लोगों ने उनसे गली गलौज करना शुरू कर दिया। इतने में उसके देवर पवन कुमार, गौरव व् मास्टर कुलदीप सिंह मसीती ने उस पर उलटे दातर, डंडे व् लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया और वहां मौजूद हरपिंदर सिंह ने किरपान पकड़ पर उसे जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद उक्त दोषी व 50 के करीब अज्ञात लोग वहां से चले गए। घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल टांडा में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दजऱ् कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here