Saturday, October 17, 2026
Home Crime वेश्यावृत्ति धंधे का पर्दाफाश, 2 युवक और 1 युवती काबू

वेश्यावृत्ति धंधे का पर्दाफाश, 2 युवक और 1 युवती काबू

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। रोहतक में पुलिस ने स्थानीय दिल्ली बाईपास के नजदीक स्थित कई होटलों में छापा मारा। इस दौरान वेश्यावृत्ति के धंधे का पर्दाफाश किया और 2 युवतियों को मुक्त करवाया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए होटल में कार्यरल 1 युवती और 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया। लेकिन होटल मालिक फरार हो गया। एएसपी वाईवीआर शशि शेखर ने बताया कि पुलिस टीम को पिछले कुछ समय में से सूचना मिल रही थी कि स्थानीय दिल्ली बाईपास स्थित होटलों मे वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है।

Advertisements

जिसके बाद एसपी नरेंद्र बिजारणिया के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद दिल्ली बाईपास स्थित होटलों मे पुलिस टीम ने फर्जी ग्राहक बनाकर भेजे। अर्बन एस्टेट पुलिस स्टेशन और महिला पुलिस स्टेशन की अलग-अलग टीम गठित की गई। पुलिस रेड के दौरान एक युवती व दो युवकों को काबू किया गया। उन्होंनें बताया का होटल मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here