विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 1000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन एएसआई गिरफ्तार  

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भ्रष्टाचार विरोधी शुरु की गई मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज सिटी थाना बलाचौर, जि़ला एस.बी.एस. नगर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) करमजीत सिंह (219/एस.बी.एस. नगर) को 1000 रुपए रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शनलाईन पर दर्ज ऑनलाइन शिकायत की जांच के उपरांत उक्त मुलजिम ए.एस.आई. को गिरफ़्तार किया गया है।  

Advertisements

अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता श्रीमति दीक्षा निवासी बलाचौर ने दोष लगाया है कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने बलाचौर थाने में दर्ज उसकी शिकायत पर कार्यवाही करने के बदले 5000 रुपए रिश्वत की माँग की और इस मामले में उसकी माँ से 1000 रुपए रिश्वत भी वसूली। शिकायतकर्ता ने इस संबंधी की गई बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली।  

प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की है और रिश्वत की माँग करने और लेने के मामले में दोषी पाए जाने के उपरांत उक्त पुलिस कर्मचारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत ए.एस.आई को गिरफ़्तार कर लिया और इस मामले की अगली जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here